NEET PAPER LEAK  
वादकरण

NEET UG 2026 पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए

अदालत 25 नवंबर से रोज़ाना सुनवाई शुरू करेगी।

Bar & Bench

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में आरोपी 14 लोगों के खिलाफ आपराधिक आरोप तय करने का आदेश दिया।

राउज़ एवेन्यू कोर्ट की फास्ट-ट्रैक अदालत के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक संहिता, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोप तय किए हैं।

आरोपियों - यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे, मनीषा संजय हवलदार और शेषराव बजरंग सूर्यवंशी - पर ये आरोप लगाए गए हैं।

गौरतलब है कि अदालत ने कहा है कि इस मामले में 25 नवंबर से रोज़ाना सुनवाई (डे-टू-डे ट्रायल) शुरू होगी।

सीबीआई ने नीट यूजी (NEET UG) पेपर लीक मामले में लगभग 20,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

चार्जशीट में एजेंसी ने बताया है कि 3 विषय विशेषज्ञों ने दिल्ली स्थित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के कार्यालय से अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करके नीट परीक्षा के प्रश्न लीक किए थे।

अदालत को बताया गया कि आरोपी ऐसा इसलिए कर पाए क्योंकि गोपनीय अनुभाग (कॉन्फिडेंशियल सेक्शन) से बाहर निकलते समय उनकी तलाशी नहीं ली गई थी।

और अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें


NEET UG 2026 paper leak: Fast track court frames charges against 14 accused