गुजरात HC के लगभग 20 जज, जस्टिस ए.वाई. कोगजे के मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होंगे

बार एंड बेंच के सूत्रों के अनुसार, गुजरात हाई कोर्ट की वेबसाइट पर पहले ही 16 जजों के उपलब्ध न होने की सूचना जारी की जा चुकी है, जबकि लगभग 4 और जज उपलब्ध नहीं हैं।
Gujarat High Court
Gujarat High Court
Published on
1 min read

गुजरात हाई कोर्ट के 20 से ज़्यादा जज 10 सितंबर को जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे के मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेने के समारोह में शामिल होंगे।

Justice AY Kogje
Justice AY Kogje

गुजरात हाईकोर्ट की वेबसाइट पर पहले ही 16 जजों के उपलब्ध न होने की जानकारी देने वाले नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जबकि 'बार एंड बेंच' के सूत्रों के अनुसार, लगभग 4 और जज उपलब्ध नहीं हैं।

फिलहाल गुजरात हाईकोर्ट में 33 जज हैं।

इस समारोह में गुजरात के बड़ी संख्या में वकीलों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

31 अगस्त को हुई बैठक के बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने 5 सितंबर को जस्टिस कोगजे की नियुक्ति को मंज़ूरी दी थी।

और अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें


Around 20 Gujarat High Court judges to attend Justice AY Kogje’s swearing-in as Madhya Pradesh HC Chief Justice

Hindi Bar & Bench
hindi.barandbench.com