राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, इंद्रजीत महंती कोविड-19 पॉज़िटिव पाये गए

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर मुख्य न्यायाधीश के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Rajasthan High Court
Rajasthan High Court

राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंद्रजीत महंती का कथित तौर पर कोविड-19 परीक्षण पॉज़िटिव पाया गया।

महंती उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश हैं जो कोविड-19 पॉज़िटिव पाये गए हैं। शनिवार को उनका सेंपल लिया गया जिससे यह पाया गया कि उनका कोविड़-19 टेस्ट पॉजिटिव था।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस खबर पुष्टि की और मुख्य न्यायाधीश को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के संबंध मे ट्विटर पर पोस्ट किया।

पिछले महीने में, उच्च न्यायालय के कई कोर्ट कर्मचारी कोरोनोवायरस का टेस्ट पॉज़िटिव पाया गया था, जिसके चलते उच्च न्यायालय ने कोर्ट के कामकाज को निलंबित कर दिया था।

जुलाई माह की शुरुआत में, अदालत के एक कर्मचारी की कोविड़-19 टेस्ट पॉज़िटिव की सूचना दी थी। एक सुरक्षा उपाय के रूप में, कोर्ट के कामकाज को निलंबित कर दिया गया था और स्वच्छता का संचालन किया गया था।

न्यायालय ने आगे यह संकेत भी दिया की उच्च न्यायालय में कोर्ट कर्मचारियो के सीधे संपर्क मे कई अन्य लोगों आए थे।

न्यायालय ने अपने कामकाज कम से कम दो बार निलंबित करने के लिए आगे बढ़ा, ताकि सभी उन लोगों पर परीक्षण किया जा सके जो कोविड​​-19 पॉज़िटिव कर्मचारियो के संपर्क में आए थे।

15 जुलाई को, उच्च न्यायालय ने अधिसूचित किया कि उच्च न्यायालय की जयपुर और जोधपुर पीठों में कर्मचारियों से परीक्षण के लिए गए नमूनों मे उन्हें कोविड़-19 पॉज़िटिव पाया गया।

इससे पहले जून में, मद्रास उच्च न्यायालय के कम से कम तीन न्यायाधीशों का कोविड​​-19 टेस्ट पॉज़िटिव पाया गया, जिससे उच्च न्यायालय ने अपने कामकाज को प्रतिबंधित कर दिया था।

Related Stories

No stories found.
Hindi Bar & Bench
hindi.barandbench.com