बॉम्बे हाईकोर्ट के जज जस्टिस दामा शेषाद्रि नायडू ने इस्तीफा दिया

मार्च 2019 में बॉम्बे हाईकोर्ट में स्थानांतरित होने से पहले उन्हें आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया था।
Justice Dama Seshadri Naidu
Justice Dama Seshadri Naidu

बॉम्बे हाईकोर्ट के जज जस्टिस दामा शेषाद्रि नायडू ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

जस्टिस नायडू ने बार एंड बेंच को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है।

नायडू का जन्म 1962 में आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में हुआ था।

उन्होंने श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरुपति से कानून की डिग्री प्राप्त की और मार्च, 1997 में बार में दाखिला लिया। उन्होंने उच्च न्यायालय, आंध्र प्रदेश और हैदराबाद में दीवानी और आपराधिक अदालतों के समक्ष प्रेक्टिस की।

मार्च 2019 में बॉम्बे हाईकोर्ट में स्थानांतरित होने से पहले उन्हें आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया था।

और अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें


Bombay High Court judge, Justice Dama Sheshadri Naidu tenders resignation

Related Stories

No stories found.
Hindi Bar & Bench
hindi.barandbench.com