राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्यायपालिका मे भयानक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया; कहा कुछ निर्णय वकीलो द्वारा लिखे जा रहे हैं

गहलोत ने दावा किया कि उन्होंने सुना है कि कुछ वकील फैसले लिखते हैं और उन्हें अदालत में ले जाते हैं, जहां उन्हें सुनाया जाता है।
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को आरोप लगाया कि उच्च न्यायिक संस्थानों सहित न्यायपालिका में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है।

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने सुना है कि कुछ वकील फैसले लिखते हैं और उन्हें अदालत में ले जाते हैं, जहां उन्हें सुनाया जाता है।

उन्होंने मीडिया से बात करते समय कहा, "आज जो बताइये इतना करप्शन हो रहा है न्यायपालिका के अंदर। इतना भयंकर भ्रष्टाचार है, कई वकील लोग तो मैंने सुना है, लिख के ले जाते हैं जजमेंट और जजमेंट वही आता है। "

उन्होंने कहा "न्यायपालिका के अंदर क्या हो रहा है? चाहे लोअर हो, चाहे अपर हो, हालात बड़े गंभीर हैं। ये देशवासियों को समझना चाहिए।"

गहलोत ने कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कैलाश मेघवाल द्वारा केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को भी संबोधित किया।

कहा जाता है कि राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने अर्जुन राम मेघवाल को "भ्रष्ट नंबर 1" कहा था।

गहलोत ने कहा “मुझे पता चला है कि उनके (अर्जुन राम मेघवाल के) समय में बहुत भ्रष्टाचार था। लेकिन मामले को दबा दिया गया है. इन लोगों ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है।"

और अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें


Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot alleges 'terrifying' corruption in judiciary; says some judgments written by lawyers

Hindi Bar & Bench
hindi.barandbench.com